राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

कार की नंबर प्लेट पर 4141 की जगह लिखा पापा, पुलिस ने रोककर बताया 4141 का मतलब पापा नही होता

 



(G-varta)

देहरादून। युवा पीढ़ी सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाने के लिए तो पहचाने ही जाते हैं। लेकिन उनके शगल भी अनोखे होते हैं। पुलिस ने ऐसे ही एक युवक को सबक सिखाया है।  उत्तराखंड पुलिस ने एक ऐसी ही कार का चालान किया है।

पुलिस ने इसकी फोटो भी ट्विटर पर शेयर की है। कार पर फैंसी तरीके से नंबर की जगह पापा लिखा हुआ था। पुलिस ने इसे लेकर शख्स को फटकार लगाई है।
दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली कि एक युवक लोगों पर रौब झाड़ने के लिए अपनी कार की नंबर प्लेट का गलत इस्तेमाल कर रहा है।

पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला की शख्स की गाड़ी का नंबर 4141 है। जिसे उसने कलाकारी करते हुए पापा लिखा हुआ था। पुलिस ने तुरंत शख्स से संपर्क किया और उसे थाने बुलाया। शख्स से ना केवल चालान वसूला गया बल्कि नंबर प्लेट भी बदलवाई गई।

पुलिस विभाग ने ट्विटर पर नंबर प्लेट की पहले और बाद की तस्वीरें भी साझा कीं।
पुलिस ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा, गाड़ी के प्लेट पर पापा लिखेगा, मगर ये तो कोई न जाने, कि ऐसी प्लेट पर होता है चालान.. ट्वीट पर शिकायत प्राप्त करने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने गाड़ी मालिक को यातायात ऑफिस बुलाकर नंबर प्लेट बदलवाई और चालान किया।’ वाहन मालिक पर कार्रवाई करने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस विभाग की तारीफ की है।

एक यूजर ने लिखा, ‘क्या बात है शायराना अंदाज में उत्तराखंड पुलिस।’ दूसरे ने लिखा, ‘पापा ने बोला बेटा हमारा नाम करेगा और बड़े हो होकर ऐसा काम करेगा।’  एक यूजर ने लिखा,  ‘कितना नाम करेंगे… पुलिस द्वारा की गई अच्छी कार्रवाई।’

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़