राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बदरपुर डायरेक्ट्री 2022 का कंस्टीट्यूशन क्लब में लोकार्पित

(G-वार्ता) नई दिल्ली । युवा कवि,लेखक,गीतकार,पत्रकार एंव साहित्य टी.वी. के संपादक लाल बिहारी लाल के संपादन में बदरपुर डायरेक्ट्री 2022 का लोकार्पण कंस्टीट्यूशनल क्लब ,नई दिल्ली में भाजपा दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री के.एम. कर्मा, दिल्ली पुलिस से सेवा निवृत अधिकारी श्री पदम सिंह पंवार, भारत सरकार के अराजपत्रित कर्मचारी यूनियन के संस्थापक श्री जे.एन. मिश्रा, एन. एफ. जी. के. महासचिव एंव नेशनल जे.सी.एम. के सदस्य श्री वी. भट्टाचार्या, अराजपत्रित कर्मचारी संघ के महासचिव श्री घनश्याम चौहान एंव संत राज वैद ने किया। श्री लाल 2017 से लगातार बदरपुर डायरेक्ट्री निकालते आ रहे है। पहला 2017 में 64 पृष्ठ का फिर 2018 में 72 पृष्ठ का 2019 में 80 पृष्ठ का तो 2020 में 88 पृष्ठ का वही 2022 में 96 पृष्ठ का है। इस बार का 5 वाँ संस्करण अनुऱाधा प्रकाशन, नई दिल्ली से प्रकाशित हुआ है जबकि शेष 4 अंक नवजागरण ,नई दिल्ली से प्रकाशित हुए है। इसके संपादक श्री लाल ने बताया कि बदरपुर , बदरपुर के एक आम आदमी की जरुरत को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया गया है जिसमें शासन,प्रसाशन के तहत- पुलिस ,शिक्षा, राशन , स्वास्थ्य एवं सामाजिक मुद्दों का एक सफल मंच दिया गया है। इसे क्षेत्र की जनता का काफी स्नेह एवं प्यार मिल रहा है।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़