(G-वार्ता)
रुद्रपुर। रम्पुरा में निवासी भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री व कोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र सेन कोली के साथ मारपीट की वीडियो वायरल हो रही है। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है, उक्त जानकारी के अनुसार भाजपा नेता अपनी बाइक से घर लौट रहा था जैसे ही रम्पुरा में घुसा उसकी मोटरसाइकिल दूसरी बाइक से टक्करा गरी, इसी बात पर दोनों में कहा सुनी हो गयी और देखते ही देखते हाथपाई तक पहुँच गयी और उसके बाद युवको और भाजपा नेता के बीच जमकर मारपीट हुई। भाजपा नेता पर युवक भारी पड़ गये, इस मामले में कोतवाल विक्रम सिंह राठौर का कहना की भाजपा नेता को पीटने वाले दोनों युवकों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
रम्पुरा निवासी भाजपा नेता की पिटाई, vedio हुई वायरल
byAman Singh
0
