(G-वार्ता)
रुद्रपुर। कोविड महामारी के दौरान आउटसोर्सिंग के माध्यम से अपनी सेवा देने वाले पैरामेडिकल स्टाफ पर आये आजिविका के संकट को लेकर समस्त कर्मियों द्वारा विधायक शिव अरोरा को दिया लिखित ज्ञापन। जिस पर विधायक शिव अरोरा द्वारा कहा कि निश्चित रूप से आपके द्वारा दी गयी सेवाएं सरहानीय थी। जिस समय घरों से लोग निकलने से डरते थे तब आप सभी है ने कोविड महामारी के दौरान लोगो की सेवा की। शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से आपके रोजगार पर संकट आना चिंता का विषय है जिसके लिये विधायक द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया गया कि कोविड के दौरान कार्य करने वाले आउटसोर्सकर्मियों को आगे आने वाली स्वास्थ विभाग की संविदा भर्तियों में इन पैरामेडिकल स्टाफ को वरीयता दी जानी चाहिये। शिव अरोरा ने कहा निश्चित आपके ऊपर आये इस कष्ट के लिये जो भी उचित प्रयास होंगे वो किये जायेंगे।
पैरामेडिकल स्टाफ ने की विधायक शिव अरोरा से मुलाकात, विधायक ने हर सम्भव मदद का दिया आश्वासन, लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
byAman Singh
0


