राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बड़ा हादसा: ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, शिक्षक की मौत, प्रधानाचार्य घायल

(आशु अहमद, G-वार्ता) बाजपुर। रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे पर 16 टायर ट्रक और कार की भिड़ंत में कार चला रहे शिक्षक की मौत हो गई और कार सवार प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस के अनुसार जसपुर के गांव श्यामनगर निवासी और काशीपुर के महुआ डाबरा स्थित नेहरू राजकीय इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक गनपत सिंह (42) किसी कार्य से प्रिंसिपल अतुल चौहान के साथ कार से रुद्रपुर जा रहे थे रुद्रपुर काशीपुर हाईवे स्थित पॉलिटेक्निक कट पर सामने से आ रहे 16 टायरा ट्रक ने कार को टक्कर मार दी हादसे में गनपत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई कोतवाल बीएफ बृजपाल चौकी इंचार्ज प्रकाश बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने राहगीरों की मदद से मृतक के सब और घायल को बाहर निकाला अतुल को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया लोगों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी 108 एंबुलेंस काफी देर बाद पहुंची।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़