राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

अनुराग ठाकुर सिनेमा और टेलीविजन जगत के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ करेंगे विमर्श

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आज से तीन दिन की दुबई यात्रा पर हैं। इस दौरान वे सिनेमा और टेलीविजन जगत से संबंधित मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और प्रमुख व्यक्तियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। श्री ठाकुर दुबई एक्‍सपो के भारतीय पवेलियन भी जाएंगे, जहां मीडिया और मनोरंजन सप्‍ताह मनाया जा रहा है। अनुराग ठाकुर कल दुबई एक्सपो में “भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग को वैश्विक स्तर तक ले जाने” के विषय पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री अनुराग ठाकुर 28 मार्च को दुबई फिल्म और टेलीविजन आयोग, दुबई विकास प्राधिकरण के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य जमाल अल शरीफ से मुलाकात करेंगे।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़