(G-वार्ता)
काशीपुर। राजस्थान में स्थित सिद्ध पीठ सालासर बाबा का द्वार गिराये जाने के विरोध में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, धर्मयात्रा महासंघ, सनातन धर्म सभा व हिन्दू राष्ट्रशक्ति आदि हिंदू संगठनों ने आज विरोध प्रदर्शन के बीच राजस्थान की गहलौत सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर राजस्थान सरकार को भंग करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राजस्थान के सुजानगढ़ नगर जिला चुरू में हिंदुओं की अपार श्र(ा के केंद्र सालासर बाबा के मंदिर का विशालयकाय मुख्य द्वार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत के इशारे पर मुस्लिम समाज को खुश करने की दृष्टि से गिरा दिया गया। यह हनुमान भक्तों की धार्मिक भावनाओं पर आघात है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हिंदुओं का अपमान करने वाली इस घटना को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रदर्शनकारियों ने मामले को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया जिसमें राजस्थान सरकार की घोर निंदा करते हुए राजस्थान की गहलौत सरकार को तुरंत भंग करने की मांग की गयी। प्रदर्शनकारियों में रजत कुमार, राजकुमार, राजीव परनामी, अश्वनी शर्मा, पुष्कर बिष्ट, गुरविंदर सिंह चंडोक, कृष्ण कुमार अग्रवाल, हरिओम चैहान, डा. महेश अग्निहोत्री, राजेन्द्र प्रसाद, क्षितिज अग्रवाल, आकाश काम्बोज, अमित मित्तल, प्रशांत पंडित, वीरेन्द्र चैहान, विनोद मेहरोत्रा, मनोज मनराल, सुशील शर्मा, सुनील अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।
राजस्थान में सालासर बाबा का द्वार गिराया, हिन्दू संगठनों ने फूका पुतला
byAman Singh
0
