(G-वार्ता)
रुद्रपुर। बीते दिनों ऊधमसिंह नगर जिले के तत्कालीन एसएसपी बरिंदर सिंह द्वारा किए गए सीओ व कुछ कोतवाल और उप निरीक्षकों के तबादले का आदेश वापिस हो गया है। जिसके बाद पुलिसकर्मी अपनी पुरानी तैनाती पर वापिस लौट गए हैं। बता दें तत्कालीन एसएसपी बरिंदर जीत सिंह द्वारा बिना उच्च अधिकारियों की सलाह के कुछ पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर कर दिए गए थे, उसके बाद उनका तबादला भी हो गया था। सूत्रों की मानें तो एसएसपी बरिंदरजीत द्वारा किए गए तबादले से कार्यवाहक सीएम धामी भी नाराज़ थे, जिसके चलते एसएसपी बरिन्दरजीत का तबादला कर नए एसएसपी के रूप मंजूनाथ टीसी की तैनाती हुई थी। जिसके बाद कुमाऊ DIG नीलेश भरणे ने मामले का संज्ञान लेकर तत्काल उक्त आदेश पर रोक लगाने के आदेश दिए थे, जिसपर मौजूदा एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने 9 दिन बाद आदेश जारी कर उक्त पुलिसकर्मियों को पुरानी तैनाती का आदेश जारी कर दिया है, बताते चले कि 13मार्च 2022 को तत्कालीन डीआईजी एवं एसएसपी बरिंदरजीत सिंह
ने सीओ पंतनगर अमित कुमार को काशीपुर,सीओ वीर सिंह को काशीपुर से पंतनगर,सीओ वंदना वर्मा को बाजपुर से सितारगंज,सीओ ओमप्रकाश को किच्छा
सितारगंज से सीओ ट्रेफिक और सीओ आशीष भारद्वाज को यातायात सीओ से बाजपुर
भेजा गया था। इसके अलावा थाना प्रभारी जसपुर कोतवाल बिजेंद्र शाह को
गदरपुर से जसपुर,निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी को पंतनगर से पुलिस
कार्यालय,निरीक्षक सुंदरम शर्मा को थाना ट्रांजिटकैंप से पुलिस
कार्यालय,एसओजी प्रभारी कलमेश भट्ट को थानाध्यक्ष गदरपुर,उपनिरीक्षक
विद्यादत्त जोशी को थानाध्यक्ष आईटीआई से एसओजी प्रभारी,रपुरा चौकी
प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल जोशी को थानाध्यक्ष आईटीआई,उपनिरीक्षक विनोद
फत्र्याल को पुलिस कार्यालय से थानाध्यक्ष ट्रांजिटकैंप और उपनिरीक्षक
अनिल उपा ध्याय को पीआरओ एसएसपी से थानाध्यक्ष पंतनगर बनाया गया था।
एसएसपी के आदेश देने के बाद 15 मार्च को डीआईजी द्वारा रोक लगाएं जाने की चर्चाएं बाजार तेज हो गई थी।
जिसका आदेश 22मार्च को जारी किया गया। ऐसे में
सीओ,कोतवाल और दारोगाओं को महज अभी नौ ही दिन तैनाती के हुए थे। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे के नये आदेश के बाद सभी सीओ,कोतवाल और दारोगाओं को पुन:
अपनी पुरानी तैनाती के आदेश चर्चा का विषय बना हुआ है
जिसमें पुलिसकर्मी समेत सीओ भी शामिल हैं। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों की तैनाती पुनः तैनाती अभी शेष है।
पढ़िए नए आदेश की प्रति
सीओ, कोतवाल और उप निरीक्षकों के तबादले का आदेश वापिस
byAman Singh
0

