(G-वार्ता)
रुद्रपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व जाम से निजात दिलाने को सीओ ट्रैफिक आषीश भारद्वाज ने बुधवार को यातायात कार्यालय पर टेंपो और मैजिक चालकों की बैठक ली। बैठक के दौरान सीओ ने टेंपो और मैजिक चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। सीओ ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी न करें। उनका मकसद है कि वाहन को नियमों के तहत चलाए। ताकि जाम न लगे। नियमों की धज्जियां उड़ाई तो पुलिस कार्रवाई को बाध्य होगी। इसी लिए वाहन चालकों का भी नुक्सान न हो। पुलिस भी बिना किसी कारण परेशान नहीं करती। पुलिस का काम यातायात व्यवस्था को सुगम वह दुरस्त करना। सीओ ने सीपीयू व यमें सीपीयू निरीक्षक राकेश सिंह,टीएसआई श्याम पाल,एसआई दिनेश चंद्र उप्रेती सीपीयू,एसआई सीपीयू गोधन सिंह,हेड कांस्टेबल हरीश बिष्ट, कांस्टेबल रवि कुमार, हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद,हेड कांस्टेबल जनक कन्याल, नंदू, कैलाश सिंह, मनोज कुमार, योगेश कुमार समेत वाहन चालक मौजूद रहे।
यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को सीओ ने की टेम्पो व मैजिक चालकों के साथ बैठक
byAman Singh
0