राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड में, जाने?क्या है पुलिस का रूट प्लान

(G-वार्ता) देहरादून: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविन्द केजरीवाल देहरादून पहुंच रहे हैं। वह आज यानि 03 दिसम्बर को परेड ग्राउंड में चुनावी रैली संबोधित करेंगे। केजरीवाल दोपहर 02 बजे रैली को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान को तेज करने के लिए अरविंद केजरीवाल सोमवार को दून में पहली जनसभा संबोधित करेंगे। इसको देखते हुए शहर में कई रुट डाइवर्ट रहेंगे। ये रहेगा यातायात प्लान: ——जीरो जोन व्यवस्था——  परेड ग्राउण्ड के चारों ओर ( *कनक चौक, लैन्सडाउन चौक, कॉन्वेन्ट जीसस एण्ड मेरी चौक, रोजगार तिराहा, डूंगा हाउस तिराहा, पम्प हाउस तिराहा* ) सभी प्रकार के वाहनों के लिये जीरो जोन रहेगा ।  परेड ग्राउण्ड के चारों ओर किसी भी प्रकार की *रेहड़ी-ठेली आदि नहीं लगेगा ।*  *सर्वे चौक से कोई भी वाहन परेड ग्राउण्ड की ओर नहीं जायेगा*, बल्कि आराघर, बेनी बाजार की ओर भेजा जायेगा।  *बुद्धा चौक व दर्शनलाल चौक से कोई भी वाहन परेड ग्राउण्ड की ओर नहीं जायेगा* बल्कि घण्टाघर / तहसील चौक की ओर भेजा जायेगा ।  *ओरिएन्ट चौक और पेसिफिक तिराहा से कोई भी वाहन परेड ग्राउण्ड की ओर नहीं जायेगा* बल्कि घण्टाघर / दिलाराम चौक की ओर जा सकेगा । *जनसभा में सम्मिलित होने वाले वाहनों के लिए रुट / पार्किंग व्यवस्था-*  *ऋषिकेश, टिहरी, थानो, रायपुर से आने वाले वाहन सहस्त्रधारा चौक तक आ सकेंगे* । यहां सवारी उतारने के पश्चात सहस्त्रधारा क्रासिंग से थाना रायपुर से पूर्व *नानकसर गुरूद्वारे के पास स्थित ग्राउण्ड में वाहनों को पार्क किया जायेगा ।*  *हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहनों को रिस्पना पुल से धर्मपुर चौक से बन्नू स्कूल ग्राउण्ड / गुरु नानक इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड में पार्क करवाया जायेगा*। पार्किंग भर जाने की स्थिति में बसों को रिंग रोड स्थित न्यू बीजेपी कार्यालय ग्राउण्ड में पार्क कराया जायेगा ।  *चकराता, विकासनगर से आने वाले वाहन (बस) सवारियों को बिन्दाल पुल पर उतारकर “द दून स्कूल” के सामने खाली भूमि पर बसों को पार्क करवाया जायेगा* । साथ ही छोटे वाहन (*मैक्स/पिकअप/यूटिलिटी*) बिंदाल चौक से दाहिने मुड़ते हुए तिलक रोड नगर स्वास्थ्य केंद्र/पूर्व कार्यालय *HNBGU के निकट मैदान मे पार्क करेंगे ।*  *रूड़की एवं सहारनपुर से आई0एस0बी0टी0 की ओर आने वाली बसों को सहारनपुर चौक पर रोका जायेगा* । उक्त सभी बसें *हिन्दू नेशनल इण्टर कॉलेज, लक्ष्मण चौक पर पार्क* की जायेंगी ।  *मसूरी की ओर से आने वाले वाहन सवारियों को दिलाराम चौक पर उतारकर* न्यू कैण्ट रोड स्थित *सर्वे ऑफ इंडिया हाथीबड़कला के मैदान में पार्क* करेंगे ।
विक्रमों के लिये रुट / डायवर्जन व्यवस्था-  *01 नम्बर रूट ( राजपुर रोड ) के समस्त विक्रम दिलाराम चौक से* यू-टर्न लेकर वापस होंगे  *02 नम्बर रूट (रायपुर रूट) के समस्त विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से* वापस कर दिये जायेंगे।  *03 नम्बर रूट (धर्मपुर रूट) के समस्त विक्रम धर्मपुर चौक / आराघर टी-जंक्शन से* वापस रिस्पना की ओर भेजे जायेंगे ।  *05/08 नम्बर रूट (आई0एस0बी0टी रूट) के समस्त विक्रम रेलवे गेट से* वापस कर दिये जायेंगे ।  *09/11 नम्बर रुट (प्रेमनगर/कौलागढ़ रूट) के समस्त विक्रम प्रभात कट से* वापस कर दिये जायेंगे । सिटी बसों के लिये रुट / डायवर्जन व्यवस्था-  *आई.एस.बी.टी. से राजपुर जाने वाली सिटी बसें* बल्लूपुर, कैण्ट होते हुए दिलाराम चौक से राजपुर की ओर जा सकेंगी ।  *प्रेमनगर से रायपुर जाने वाली सिटी बसें* बल्लूपुर, कैण्ट होते हुए दिलाराम – कैनाल रोड – आई.टी.पार्क – सहस्त्रधारा क्रासिंग से रायपुर की ओर जा सकेंगी ।  *रायपुर रोड से प्रेमनगर जाने वाली सिटी बसें* सहस्त्रधारा क्रॉसिंग – आई.टी.पार्क – कैनाल रोड – दिलाराम – न्यू कैंट रोड़ –बल्लूपुर चौक से प्रेमनगर जा सकेंगी ।  *डोईवाला से देहरादून आने वाली सिटी बसें* रिस्पना पुल – आई0एस0बी0टी0 – सहारनपुर चौक – प्रिन्स चौक से वापस डोईवाला की ओर जा सकेंगी ।  *रायपुर से गुल्लर घाटी जाने वाली सिटी बस* रायपुर – आई0एस0बी0टी0 – रिस्पना – गुल्लर घाटी की ओर जा सकेंगी । मुख्य बैरियर / डायवर्जन प्वाइंट- निम्नलिखित स्थानों पर बैरियर लगाकर कार्यक्रम स्थल में सम्मिलित होने के लिये बाहर से आने वाले वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा, यहां से पैदल यात्री ही चेकिंग के उपरान्त प्रवेश कर पायेंगे – 1. *दिलाराम चौक* 2. *धर्मपुर चौक* 3. *बिंदाल पुल तिराहा* 4. *सहस्त्रधारा क्रॉसिंग* 5. *सहारनपुर चौक* पुलिस ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले समस्त वाहन चालकों से अपील की है कि, अपने वाहनों को निर्धारित रूट का प्रयोग करते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्क करें, सड़क पर वाहन पार्क न करें । साथ ही उपरोक्त मार्गो का प्रयोग करने वाले सभी स्थानीय वाहन चालकों से अनुरोध है कि कृपया उक्त कार्यक्रम के दौरान अपने गन्तव्य तक पहुंचने के लिये उक्त रूटों के प्रयोग से बचते हुए वैकल्पिक मार्गों साथ ही दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने में जनपद पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़