(G-वार्ता)
रुद्रपुर शहर का होनहार बालक महिमन खनिजो प्रतिभा का धनी बाल कलाकार के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत कर रहा है। कोरोना काल में जब सभी विद्यालय बंद हो गए थे और आनलाइन कक्षाएं प्रारम्भ हो गई थी। ऐसे समय में यह बालक एकांत में बैठकर टेबल पर ताल बजाता था संगीत के प्रति तन्मयता व रुझान को देखते हुए उसके अभिभावकों ने उसे इस दिशा की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करते हुए उसका मार्गदर्शन किया। 6 दिसंबर को 1 मिंट मे सबसे कम उम्र में अधितम ड्रम बीट्स बजाने का रिकॉड बनाया। इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड ओर ऐशिया बुक ऑफ रेविड्स मे ‘ग्रांड मास्टर’ नाम दर्ज किया इस प्रकार बहुमुखी प्रतिभा के धनी महिमन ने इतनी छोटी सी आयु में रॉक स्कूल लंदन संगीत विश्वविद्यालय से ग्रेड-1 की परीक्षा पास कर ग्रेड 3 की तैयारी कर रहे है महिमन 3 वर्ष की उम्र से ही ड्रम बजा रहे है वह रोज 2 घण्टे अभयास करते है इतनी छोटी से उम्र में ड्रम बजाते देख लोग साकित रह जाते है जिस वजह से सोशल मीडिया पर भी बहुत चर्चित है महिमन क्लास 1 मे जेसीस पब्लिक मे अध्यनरत है परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया । सत्य ही कहा है- पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं इस नन्हे बालक के हृदय में उड़ती संगीत के प्रति अपार रुचि देखकर अभिभावक अचंभित रह गए। बालक की आदतें शौक, संगीत प्रति अपार लगन उसके होनहार व्यक्तित्व की ओर इशारा करने लगी । उसके क्रियाकलाप का अनुमान लगाना माता-पिता को बेहद सुखद व सम्मानजनक लगा। उसकी इस सफलता पर विद्यालय एवं परिवार के सदस्यों ने उसे बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इंडिया बुक ऑफ रेकॉड्स ओर एशिया बुक ऑफ रिकॉड मे हुआ महिमन खनिजो का
byAman Singh
0