(G-वार्ता)
दिनेशपुर। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत नगर व ग्रामीण क्षेत्र में छह स्थानों पर बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर सोमवार को 15 वर्ष से अधिक आयु वाले 1749 बच्चों को कोरोना का पहला टीका को-वैक्सीन लगाया गया। टीकाकरण के दौरान बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।
पीएससी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ प्रदीप पांडे ने बताया कि नगर से स्वर्गीय चितरंजन राहा अटल आदर्श इंटर कॉलेज में बनाए गए केंद्र पर 350, जीजीआईसी केंद्र पर 413, एसबीएम इंटर कॉलेज मोतीपुर केंद्र पर 107, जयनगर राजकीय इंटर कॉलेज केंद्र पर 463, जूनियर हाई स्कूल जगदीशपुर केंद्र पर 103, मातृभूमि इंटर कॉलेज चितरंजनपुर में बनाए गए केंद्र पर 313,बच्चों को कोरोना का पहला टीका को- वैक्सीन लगाया गया।
दिनेशपुर में लगी 15 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को वेक्सीन
byAman Singh
0