(G-वार्ता)
रुद्रपुर। क्रीडा विभाग, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के तत्वावधान में सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में दिनांक 23 से 24 दिसंबर 2021 तक चल रही दो दिवसीय 46वीं कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महविद्यालय (महिला) एटलेटिक्स मीट का समापन किया गया।
प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए क्रीड़ा अधिकारी, कु.वि.वि. नैनीताल डॉ नागेंद्र शर्मा ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग की कु. संध्या ने प्रथम स्थान, 200 मीटर दौड़ में कु. संध्या प्रथम स्थान, गोला फेंक में कु. निकिता (एमबी कॉलेज हल्द्वानी) ने प्रथम स्थान, 400 मीटर हर्डलस में कुमारी दीक्षा (एमबी कॉलेज हल्द्वानी) ने प्रथम स्थान, 100 मीटर हर्डलस में कु. गीतांजलि चंद्र प्रथम स्थान, गोला फेंक में कु. पूजा (राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा) ने प्रथम स्थान, लंबी कूद में कु. कविता (राजकीय महाविद्यालय रामनगर) ने प्रथम स्थान, 5000 मीटर दौड़ में कु. मनीषा (रामनगर) ने प्रथम स्थान, 200 मीटर हर्डल में कु. लक्ष्मी ने प्रथम स्थान, 800 मीटर दौड़ में कु. अनीशा (रामनगर) ने प्रथम स्थान, चक्का फेंक में कु. कामिनी राणा (सितारगंज) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता में छह स्वर्ण पदक, 5 र पांच रजत पदक एवं एक कांस्य पदक प्राप्त कर राजकीय महाविद्यालय रामनगर विजेता एवं चार स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक, वह पांच कांस्य पदक प्राप्त कर एमबी राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी उप विजेता बना। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर कमल किशोर पांडे मैं सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक पहना कर व चैंपियंस ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। ज्ञात रहे कि प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव विनय कुमार जोशी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ नागेंद्र शर्मा ने ऑफिशियल सुरेश चंद्र पांडे, लक्ष्मण सिंह टाकुली, कमल सक्सेना, रफीक अहमद, सरफराज चौधरी, लोकेश पांडे, गौरव जोशी, ऋषि पाल भारती एवं प्रतियोगिता के आयोजक सचिव राजेश कुमार सहित सभी का आभार व्यक्त किया।
एटलेटिक्स मीट में रामनगर विजेता व हल्द्वानी बना उप विजेता
byAman Singh
0