राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सेपक टकरा उत्तराखंड टीम का चयन 3 जनवरी को

(G-वार्ता) रुद्रपुर। उत्तराखंड की सब जूनियर सेपक टकरा बालक एवं बालिका की टीम का चयन 3 जनवरी को रुद्रपुर में जनवरी दिव्यतीय सप्ताह में आयोजित होने वाली सब जूनियर राष्ट्रीय सेपक् टकरा प्रतियोगिता हेतु उत्तराखण्ड प्रदेश की सब जूनियर बालक एवम बालिका टीम का चयन दिनांक 03 जनवरी को 11:00 बजे से रूद्रपुर में किया जाना है चयन में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों को अपना जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो फोटो और कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना होगाl उक्त जानकारी देते हुए सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव श्री आनंद खमपा ने बताया चयनित टीम का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रूद्रपुर मै आयोजित करने के उपरांत टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु रवाना होगी l
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़