राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सामिया लेक सिटी में दहशत फैलाने वाले गिरफ्तार

रुद्रपुर। सामिया लेक सिटी में दहशत फैलाने वाले रोहित उर्फ रवि यादव और उसके साथी यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ गये।लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की गजरौला थाना पुलिस ने आखिरकार दबोच ही लिया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके साथियों को भी पकड़ा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गजरौला पुलिस ने पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया उनके कब्जे से ₹15,000 नकद और एक स्विफ्ट कार बरामद की।

आरोपी रोहित और उसके गैंग ने रुद्रपुर की हाईप्रोफाइल कॉलोनी सामिया लेक सिटी में आतंक का माहौल बना दिया। गैंग ने यहां कई वाहनों में आग लगाई,सिक्योरिटी गार्ड के कपड़े उतरवाकर उसे अपमानित किया और एक महिला के साथ अभद्रता भी की। रुद्रपुर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से प्रयास कर रही थी लेकिन गैंग अलग अलग राज्यों में जगह बदलकर छिपता रहा। इसी दौरान यूपी पुलिस ने अपराधियों को दबोच लिया। रुद्रपुर पुलिस भी आगामी कार्रवाई के लिए यूपी पुलिस से संपर्क में है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़