राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

नाबालिग लड़की के साथ जबरन छेड़छाड़, पुलिस ने किया पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

 नानकमत्ता। थाना क्षेत्र में घर से वापस लौट रही नाबालिग के साथ जबरन छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर एक युवक के िखलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कमलजीत राणा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 मई को उसकी नाबालिग पुत्री डेम से वापस आ रही थी तभी थाना क्षेत्र का ही ग्राम भीकमपुर निवासी गुरमेज सिंह उर्फ गेजी पुत्र रेशम सिंह ने उसे मछली देने के बहाने उसके साथ बातचीत करते हुए छेड़खानी करने लगा। जब नाबालिग ने अपने साथ छेड़छाड़ का विरोध किया तो वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगा, नाबालिग बालिका ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाते हुए घर पहुंच कर अपने स्वजन को घटना के बारे में बताया। पुत्री के साथ कोई घटना को लेकर पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के िखलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़