उधम सिंह नगर जनपद के युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है जिला सेवायोजन कार्यालय उधम सिंह नगर द्वारा दिनांक 24 मार्च 2025 को प्रातः 10:00 बजे से नैनीताल रोड स्थित कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार भर्ती मेले का आयोजन किया जा रहा है इस रोजगार मेले में कुल पांच नामी कंपनियां प्रतिभाग कर रही है जो विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। प्रतिभाग कर रही कंपनियों द्वारा कुल 200 रिक्त पदों पर चयन जाएगा। संबंधित चयनित अभ्यर्थियों को 10000 से लेकर 15000 तक का वेतन तथा रहना एवं खान की सुविधा फ्री उपलब्ध कराई जाएगी। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को शैक्षिक योग्यता दसवीं बारहवीं स्नातक आईटीआई पॉलिटेक्निक होना चाहिए आवेदकों की आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए यह रोजगार मेला जिले के युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जहां वे अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी 24 मार्च को प्रातः 10:00 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल रोड उधम सिंह नगर में पहुंचकर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र बायोडाटा एवं एक पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लानी होगी अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय उधम सिंह नगर से संपर्क किया जा सकता है
24 को होगा सेवायोजन कार्यालय में रोजगार भर्ती मेले का आयोजन, पांच कंपनियां करेंगी प्रतिभाग
byAman Singh
0
