रूद्रपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आग्रह पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ओर संजय ठुकराल ने आज अपना नामांकन पत्र वापिस ले लिया है,मगर वह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जन प्रचार करेंगे या नही अभी इस पर संशय बना हुआ है। विदित हो कि रूद्रपुर नगर निगम में मेयर पद हेतु पूर्व राजकुमार ठुकराल और संजय ठुकराल दोनों ने नामांकन दाखिल करते हुये चुनाव मैदान में निर्दलीय उतरने का ऐलान किया था। लेकिन गत दिवस देहरादून में सरकार और संगठन से वार्ता के बाद पूर्व विधायक ठुकराल के सुर बदल गये और चुनाव न लड़ने की बात करने लगे। यहां आपको बता दे कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के बुलावे पर कल बुधवार देहरादून में ठुकराल ने मुख्यमंत्री आवास पर उक्त तीनों से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में ठुकराल से पहले बिना शर्त भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देते हुये अपना नामांकन वापिस लेने के लिये कहा गया। जिस पर ठुकराल ने सरकार और संगठन के इस प्रस्ताव पर अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से वार्ता कर इस पर अपना अंतिम निर्णय की बात कहीं गई थी। आज ठुकराल बंधुओं ने चुनाव न लड़ने का ऐलान करते हुये अपने नामांकन वापिस ले लिये। मगर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जन प्रचार में उतरेंगे या नही अभी इस पर संशय बना हुआ है। बता दें पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने गत विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट कटने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसमें वह करीब 27 हजार वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे थे। हार के बावजूद ठुकराल लगातार जनता के बीच सक्रिय रहे हैं। रूद्रपुर में ठुकराल का अच्छा खासा जनाधार माना जाता है। इसी लिए उन्होंने इस बार खुद या अपने भाई को मेयर का चुनाव लड़ाने की तैयारी की थी। पिछले कई महीनों से ठुकराल इस तैयारी में जुटे थे। उन्हें कांग्रेस से टिकट मिलने की आस थी लेकिन ठुकराल एक बार फिर साजिश के शिकार हो गये और उन्हें कांग्रेस में एंट्री नहीं मिल पायी। जिसके बाद ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल ने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया था। अब ठुकराल को भाजपा में वापस लाने के लिए एक बार फिर प्रभावी पहल हुयी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कहने पर ठुकराल बंधुओं ने नाम वापिस तो ले लिया मगर भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में उनकी क्या भूमिका रहेगे अभी इस पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व संजय ठुकराल ने अपना नामांकन पत्र लिया वापिस
byAman Singh
0
