रूद्रपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में 21 जनवरी को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक रोड शो निकाला जायेगा। इसके लिए जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में हिमांशु गावा ने बताया कि कांग्रेस दमखम के साथ चुनाव लड़ रही है। प्रचार अभियान में कांग्रेस को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होनें बताया कि प्रचार के अंतिम चरण में 21 जनवरी को पूरे शहर में ऐतिहासिक रोड शो निकाला जायेगा। यह रोड शो सभी वार्डों में होगा। जिसमें शहर के सभी चालीस वाडों से हजारों कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि रोड शो की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक कल सोमवार को दोपहर एक बजे पार्टी कार्यालय में होगी। बैठक में रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए रूपरेखा पर चर्चा की जायेगी। इस बैठक में सभी वार्डों के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों के अलावा पार्टी के प्रदेश, जिला महानगर एवं सभी फ्रेटल संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। रोड शो को लेकर बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी भी सौंपी जायेगी।
21 को होगा कांग्रेस का ऐतिहासिक रोड शोः हिमांशु गावा
byAman Singh
0
