राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

धर्म छिपाकर युवती से शादी के मामले में बिचौलिये को भेजा जेल

रुद्रपुर। दूसरे समुदाय के युवक का धर्म छिपाकर युवती से रिश्ता कराने वाले बिचौलिये को पुलिस ने पिथौरागढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वार्ड नंबर 36 आदर्श कॉलोनी निवासी विनोद कोहली ने कोतवाली में दर्ज कराए केस में कहा था कि पिथौरागढ़ के ग्राम कुमौड़ निवासी संतोष कुमार ने उसकी बहन मेनका कोहली का रिश्ता दिल्ली निवासी अमन चौधरी से कराया था। 13 अक्तूबर को सिटी क्लब रुद्रपुर में सगाई हुई थी। 10 दिसंबर को अमन चौधरी की शादी हुई थी। बहन के साथ उसके ससुराल दिल्ली पहुंचा तो पता चला कि उसके ससुराली दूसरे समुदाय के हैं। पुलिस ने अमन और बिचौलिये संतोष के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने अमन को गिरफ्तार लिया था और शनिवार को पिथौरागढ़ से संतोष को गिरफ्तार किया था। संतोष दुग्ध संघ में संविदा पर काम कर रहा था। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़