गदरपुर। रास्ते में खराब ट्रैक्टर की रिपेयरिंग करा रहे चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गदरपुर निवासी 57 वर्षीय खूब सिंह ट्रैक्टर ट्राली चलाता था। गुरूवार शाम वह चीनी मिल के लिए गन्ना लेने के लिए रामनगर क्षेत्र में गया था। गन्ना लेकर वापस लौटते समय रामनगर मण्डी के पास ट्रैक्टर ट्राली का बेरिंग खराब हो गया। चालक मैकेनिक को बुलाकर ट्रैक्टर की रिपेयरिंग करवा रहा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ने कार ने ट्रैक्टर चालक को रौंद दिया। घटना की सूचना पर ट्रैक्टर स्वामी मौके पर पहुंच गये ट्रैक्टर चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
तेज रफ्तार कार की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली चालक की मौत
byAman Singh
0
