राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

जनहित से जुड़ी सभी समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निस्तारण: जिलाधिकारी नितिन भदौरिया

रुद्रपुर। सम्पूर्ण जनपद में विकास कार्य बेहतर ढंग से करने के साथ कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक उपलब्ध कराने और जन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना प्राथमिकता रहेगी। यह बात जनपद के नव नियुक्त जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने जिला कार्यालय स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण हो इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भौतिक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। श्री भदौरिया ने कहा कि जनपद में जो भी विकास योजनाएं चल रही हैं उनको निर्धारित समय में पूरा करने की दिशा में काम किया जाये इसके लिये अधिकारियो के साथ वार्ता कर रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार का काम पूरा होने से क्षेत्र को भी काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स की तैयारी के साथ उधमसिंह नगर को अलग पहचान मिले इसका प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा अधिकारी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरकर बेहतर कार्य करें इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। कल मंगलवार को किच्छा में तहसील दिवस का आयोजन किया है। जिलाधिकारी भदौरिया में कहा भू कानून को लेकर प्रदेश सरकार के स्पष्ट दिशा निर्देश है। सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध प्रशासन सख्त से सख्त करवाई करेगा। नशे पर प्रभावी करवाई के लिए नशे के चंगुल में आए युवाओं को समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए पुलिस और प्रशासन संवेदनशील होकर काम करेगा। उन्होंने जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उनका यही प्रयास रहेगा कि जो भी व्यक्ति समस्या लेकर उनके पास आएगा उसका उचित समाधान किया जाए।



Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़