राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

गुलाटी बने पत्रकार प्रेस परिषद के प्रदेश अध्यक्ष

रूद्रपुर। पत्रकार प्रेस परिषद की वार्षिक बैठक काशीपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली की मौजूदगी में काशीपुर में आयोजित की गई। जिसमें उत्तराखण्ड और यूपी के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की गयी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अशोक गुलाटी को उत्तराखण्ड और शमीम अहमद को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। जबकि महानगर संरक्षक सुनील कोठारी को प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का सभी पत्रकारों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। बैठक में यूपी और उत्तराखंड के पत्रकारों की समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समस्याओं को ध्यान से सुना और तुरंत समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में काशीपुर महानगर इकाई के संरक्षक सुनील कोठारी ने पत्रकारों के कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याएं राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली ने सामने रखीं। उन्होंने पत्रकारों के बीच होने वाले विभिन्न संघर्षों और चुनौतियों के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत करवाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इन समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि जल्द ही इनका समाधान निकाला जाएगा। बैठक में साप्ताहिक और मासिक अखबारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उनके प्रयासों से परिषद के दो सदस्य लोकसभा तथा उत्तर प्रदेश विधान सभा में दर्शक र्दीघा में बैठ सकेंगे। उन्होंने संगठन के सदस्यता शुल्क को 500 रुपये से घटाकर 100 किए जाने की घोषणा की । नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। पूरे प्रदेश में जल्द ही इकाईयों का गठन किया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर शीघ्र संगठन का प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मिलेगा। बैठक का संचालन पत्रकार प्रेस परिषद के महानगर अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने किया। इस मौके पर हरिश चंद्र शर्मा, हरदीप शर्मा, पुनीत शर्मा, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय सहित कई अन्य पत्रकारों ने पत्रकार प्रेस परिषद की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में विनय भार्गव,हेमराज चौहान,पंकज कुमार दक्ष सुनील कुमार, उमेश कश्यप, अजय सक्सेना, मनोज पंत, आयशा सिद्दकी सोहा परवीन, अरुण कुमार वर्मा ,जगदीश सक्सेना, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार,अमित श्रीवास्तव सहित तीन दर्जन से अधिक पत्रकार उपस्थित थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़