राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

चार दिन से लापता युवक का शव जंगल मे हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पन्तनगर। चार दिन से लापता युवक का जंगल में शव बरामद हुआ है। युवक की मौत हाथियों के हमले से होने की आशंका जताई जा रही है। जबकि परिजन उसकी हत्या की आशंक व्यक्त कर रहे है। जानकारी के अनुसार लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बिन्दुखत्ता पूर्वी घोड़ानाला निवासी राकेश उर्फ हरपाल ;32द्ध बीती छह दिसंबर की सुबह 10 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से घर नहीं लौटा। परिजनों ने लालकुआं कोतवाली में राकेश की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार की सुबह कुछ लोग घास लेने नगला बाईपास के नजदीक जंगल में गए थे। जहां उन्होंने एक युवक को मृत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। जिसमें उसकी पहचान पूर्वी घोड़ानाला बिंदुखत्ता निवासी राकेश के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया युवक की मृत्यु हाथियों के हमले में हुई प्रतीत हो रही है। इधर मौके पर फोरेंसिक की टीम तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। इधर रूद्रपुर एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने मौके पर पहुँच घटना की जानकारी प्राप्त की। परिजनों का आरोप है मृतक की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़