राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पुलिस के सामने दबंगों का भाजपा नेता पर हमला, हालत गंभीर

रूद्रपुर। गत रात्रि मौहल्ला शिव नगर ट्रांजिट कैम्प में दो भाईयों के मध्य एक मकान को लेकर चल रहे पुराने विवाद के मामले में गये भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी शिव नगर निवासी गिरीश राठौर पर कुछ दबंगों ने पुलिस के सामने ही लाठी डंडों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। पूरे घटना क्रम के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी भी भाजपा नेता को बचा नहीं पाये। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। मामलेकी जानकारी मिलते ही कई भाजपानेता अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायल गिरीश का हाल जाना। बताया जाता है कि ट्रांजिट कैम्प के शिव नगर मौहल्ले में दो भाईयों के बीच एक भवन को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चला आ रहा है। गत देर सांय एक पक्ष के लोग भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी शिव नगर निवासी 45 वर्षीय गिरीश पुत्र दयाराम को अपने साथ विवादित स्थान पर ले गये जहां पहले से ही दूसरे पक्ष के लोग व पुलिस कर्मी मौजूद थे। गिरीश के वहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही मौके पर मौजूद कुछ दबंगों ने पुलिसकर्मियों की परवाह न करते हुए अचानक गिरीश पर लाठी डंडों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। जब तक पुलिसकर्मी कोई कार्रवाई करती हमलावर गिरीश को लहूलुहान कर उसे धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गये । गंभीर रूप से घायल गिरीश को उपचार के लिए तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया। उनके सिर व शरीर के अन्य कई अंगों पर चोटें आई हैं। मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा के कई नेता चिकित्सालय आ गये और उन्होंने घायल गिरीश का हाल जाना।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़