रूद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कानून व्यवस्था में फेरबदल करते हुए चार उपनिरीक्षकों के तबादले किये हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नानकमत्ता में तैनात उपनिरीक्षक देवेन्द्र गौरव को थाना झनकईया स्थानांतरित किया गया है। जबकि किच्छा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक उमेश कुमार को थाना नानकमत्ता, काशीपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सतीश शर्मा को कोतवाली किच्छा और थाना झनकईया में तैनात उपनिरीक्षक अनिल जोशी को कोतवाली काशीपुर स्थानांतरित किया गया है।
