रूद्रपुर। भू-अध्यादेश, उद्योगों के पलायन, गन्ना मूल्य वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने आज मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एडीएम का सौपा। किसान कांग्रेस,उत्तराखण्ड के चेयरमैन हरविन्दर सिंह ढिल्लो और कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी को सौपा। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जो भू-अध्यादेश लाये जाने की तैयारी की जा रही है उसका मसौदा किसानों और जनता को स्पष्ट किया जाये। कांग्रेसियों ने नये भू-अध्यादेश में मांग करते हुये कहा कि किसानों की जमीन की सीलिंग सीमा को 12.5 एकड़ से 18 एकड़ किया जाये ताकि किसान समृद्ध बन सके। इसके साथ ही जनता को वर्ग क,ख और ग की जमीनों पर मालिकाना हक दिया जाये। कांग्रेसियों ने ज्ञापन में मांग करते हुये कहा कि वर्ष 2024-25 के लिये गन्ने का नया मूल्य 500 रूपये प्रति कुन्टल निर्धारित किया जाये। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी किसानों का बिजली बिल माफ किया जाना चाहिये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 20 गॉवों की जमीन की चल रही समस्या के निस्तारण के लिये किसान बंधपिछले 500 दिनों से अधिक समय से धरने पर बैठे है उनकी इस समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाये। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से किसान कांग्रेस, उत्तराखण्ड के चेयरमैन हरविन्दर सिंह ढिल्लो,जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा,कांग्रेस प्रवक्ता गणेश उपाध्याय,पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह विष्ट,राजेन्द्र शर्मा, महिपाल बोला,सीपी शर्मा,अर्जुन विश्वास, इदरीश गौला,जसपाल सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेस मौजूद थे।
विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को सौपा ज्ञापन
byAman Singh
0
