राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

राजकुमार ठुकराल और संजय ठुकराल ने खीरे नामांकन के दो सैट

रूद्रपुर। जनसमर्थन के चलते पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने चुनाव के मैदान में उतरने का मन बना लिया है। कांग्रेस से टिकट न मिलने पर भी पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और संजय ठुकराल में से कोई एक मेयर पद का चुनाव लड़ने के लिये मैदान में उतरने जा रहा है। निजी रूप से कराये गये सर्वे में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की लोकप्रियता जनता के बीच बड़ी है और लोग मेयर पद हेतु राजकुमार ठुकराल को पसंद कर रहे है। इसके पीछे ठुकराल बंधुओं की जनता के बीच सुलभ उपलब्धता मुख्य बिन्दु निकलकर सामने आया है। इसी क्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल ने मेयर का चुनाव लड़ने के लिए शनिवार को नामांकन के दो सैट खरीदे हैं।


जिससे अब दोनों भाईयों में से किसी एक का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। बता दें पूर्व विधायक ठुकराल ने खुद या अपने भाई संजय ठुकराल को मेयर का चुनाव लड़ाने की तैयारी बीते कई माह पूर्व ही शुरू कर दी थी। इसी माह उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी लेकिन कांग्रेस में उनकी ज्वाईनिंग से ठीक पहले वायरल हुए एक ऑडियो ने ठुकराल का सारा खेल बिगाड़ दिया। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा सहित कांग्रेस का एक खेमा ठुकराल के खिलाफ मुखर हो गया और देहरादून से लेकर दिल्ली तक आला नेताओं के समक्ष ठुकराल की प्रस्तावित ज्वाईनिंग का विरोध किया जिसके चलते कांग्रेस से ठुकराल के टिकट को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। अब भी माना जा रहा है कि कांग्रेस ठुकराल पर ही दांव खेल सकती है, दूसरी तरफ ठुकराल ने कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने की स्थिति में निर्दलीय चुनाव मैदान में कूदने का भी ऐलान किया है। इसी के चलते आज पूर्व विधायक ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर मेयर पद के लिए नामांकन के एक एक सेट खरीद लिये हैं। निजी रूप से कराये गये सर्वे में अपने पक्ष में जनता का रूझान देखते हुये ठुकराल बंधु गदगद है और जनसमर्थन के चलते वह चुनाव मैदान में कूदने का पूरा मन बना चुके है। इस दौरान ठुकराल ने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों से राय मांगी है, समर्थकों का जो निर्णय होगा उन्हें मंजूर होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी है। रविवार या सोमवार को वह नामांकन दाखिल करेंगे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़