राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बस में परिचालक ने दिव्यांग के साथ किया दुर्व्यवहार, दिव्यांग सेवा संस्था ने सहायक महाप्रबंधक को सोपा ज्ञापन

रुद्रपुर। रोडवेज बस के चालक व सहचालक द्वारा दिव्यांग युवक से अभद्रता करने का मामला सामने आया है जिससे गुस्साये दिव्यांग सेवा संस्था के अध्यक्ष मो. जिशान के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी ने आज रुद्रपुर बस स्टैंड पहुंचकर उत्तराखंड परिवहन निगम रुद्रपुर के सहायक महाप्रबंधक से मुलाकात की और उन्हें एक शिकायती पत्र सौपा।

 जिसमे उन्होंने कहा आये दिन उत्तराखंड परिवहन निगम रुद्रपुर की बसों के चालक व सहचालक द्वारा दिव्यांगों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है जिसकी वह कड़े शब्दों में निन्दा करते है उन्होंने बताया कि पूर्व इस तरह की कई घटनाएं दिव्यांगों के साथ हो चुकी है जिसको लेकर दिव्यंग सेवा संस्था ने जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात की थी और उन्हें एक लिखित ज्ञापन सोप था उसके बाद कई हद तक इन घटनाओं पर विराम लगा था लेकिन अब फिर इस तरह की घटनाएं उजागर होने लगी है उन्होंने बस के चालक, सहचालक से दिव्यांगों के साथ बसों में किसी भी तरह का दुव्यवहार न करने की अपील करते हुये कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनवृत्ति होती है तो दिव्यांग सेवा संस्था उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।

वही, उत्तराखंड परिवहन निगम रुद्रपुर के सहायक महाप्रबंधक ने सभी को आष्वासन देते हुये अपना मोबाइल नम्बर दिया और कहा कि किसी भी बस का चालक व परिचालक कोई दुर्व्यवहार करता है तो उन्हें तुरंत सुचित करें।

ज्ञापन देने वालो में दिव्यांग सेवा संस्था के अध्यक्ष मो जीशान, सदस्य दिनेश कोली, तेजपाल जी, अजरुद्दीन, दिलीप सरकार, रामपाल समेत अनेको दिव्यांग मौजूद थे।


Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़