राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

मीना शर्मा ने कोतवाली पहुँचकर कोतवाल को सौपी तहरीर

 

रूद्रपुर। कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने आज अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र सौपा। कांग्रेसियों के आक्रोष को देखते हुये कोतवाल द्वारा पूरे प्रकरण की जांच के लिये एसएसआई को जिम्मेदारी सौपी गई है। जो दो दिन के भीतर पूरे मामले की जांच करते हुये रिर्पोट सौपेंगे। कोतवाल को सौपे प्रार्थना पत्र में श्रीमति शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा में वर्ष 2012 एवं वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर दो बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पुत्र श्री खानचन्द निवासी आदर्श कालोनी रुदपुर आये दिन अपने बडबोलेपन के चलते महिलाओं एवं राजनीतिक प्रतिष्ठित लोगों के विरूद्ध अश्लील एवं आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग करते रहते है। इसी क्रम में गत 11 दिसम्बर को सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं उनके कुछ साथियो की आपत्तिजनक वार्तालाप का एक आडियो वायरल हो रहा है। जिसमें राजकुमार ठुकराल उनके चरित्र के प्रति स्पष्ट रूप से अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए लांछन लगा रहा है। मीना शर्मा ने कहा कि वार्तालाप में पूर्व विधायक कह रहा है कि मीना शर्मा एक नाई से लगी हुई है। उनके पति को शरीरिक रूप से अक्षम एवं दुर्बल बताते हुए उनके गुप्तांग की ओर इंगित करते हुए अत्यन्त आपत्तिजनक एवं अश्लील शब्दावली का प्रयोग किया गया है। उनके प्रति विधायक राजकुमार ठुकराल की इस प्रकार की अश्लील एवं आपत्तिजनक आडियो घोर साजिशपूर्ण दुर्भावना का परिणाम है। जिससे उनका चरित्र हनन करते हुए उनकी सामाजिक साफ सुथरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। प्रार्थना पत्र में मीना शर्मा ने कहा कि राजकुमार ठुकराल का यह कृत्य सनातनी संस्कृति एवं संस्कारों के तहत जीवन यापन कर रही सतीवृता महिलाओ के चरित्र के प्रति अत्यन्त लांछन लगाने वाला एवं आपत्तिजनक वक्तव्य है जोकि आपराधिक श्रेणी में आता है। श्रीमति शर्मा और उनके समर्थकों ने कोतवाल से पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुये कार्रवाई की मांग की। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने कांग्रेसियों को आश्वस्त करते हुये कहा कि वह शीघ्र ही इस मामले की जांच कराते हुये दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। श्री रतूड़ी ने एसएसआई ललित रावल को उक्त पूरे प्रकरण की जांच करते हुये दो दिन के भीतर रिपोर्ट देने को निर्देशित किया है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़