काशीपुर। नगर आयुक्त विवेक राय के निर्देश पर कूड़ा-कचरा सड़क किनारे फेंकने और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने बायो मेडिकल का नियमानुसार निस्तारण नहीं करने पर एक क्लीनिक को सीज कर दिया।मंगलवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। बाजपुर रोड डिग्री कॉलेज के पास डॉ. अरुण राणा के क्लीनिक में छापा मारा। यहां पर बायो मेडिकल बेस्ट का नियमानुसार निस्तारण नहीं किया जा रहा है और कूड़ा जलाया जा रहा था। टीम ने क्लीनिक को सीज कर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया। इसके अलावा टीम ने 280 ग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक को बरामद कर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया।
बायो मेडिकल का निस्तारण न करने पर क्लीनिक सीज
byAman Singh
0
