राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

मुख्य बाजार से फड़ हटाने पर भड़के व्यवसायी, कॉग्रेस नगराध्यक्ष सीपी शर्मा बैठे धरने पर

रूद्रपुर। मुख्य बाजार में दीपावली से पहले फड़ और ठेली लगाकर दीपावली का सामान बेचने वाले लघु व्यवसायियों को हटाये जाने के विरोध में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा सहित तमाम लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य बाजार में धरना दिया। गौरतलब है कि इस बार मुख्य बाजार में त्यौहारों पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने नई व्यवस्था की है, जिसके तहत बाजार में आने वाले वाहनों के लिए गांधी पार्क में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है साथ ही बाजार में मुख्य मार्ग पर ठेली लगाकर दीये, खीले बतासे, मूर्तियां, फूल आदि बेचने वालों के लिए भी गांधी पार्क में व्यवस्था की गयी है, लेकिन इससे लघु व्यवसायी नाराज हैं, उन्होंने गांधी पार्क में दुकानें लगाये जाने का विरोध करते हुए मुख्य मार्ग में बाटा चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य बाजार में ही दुकानें लगाने की मांग की। उनका कहना था कि गांधी पार्क में दुकानें लगाने से उनकी दुकानदारी प्रभावित होगी। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष्ज्ञ सीपी शर्मा, गोपाल, रामकली, सुनील कोली, अजय प्रकाश, सन्नी गंगवार, आकाश कोली, अमित कोली, राम प्यारी, जक्कू देवी, प्रीति, शंकर, गुड्डू आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़