राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

चौकीदार हत्याकाण्ड का खुलासा, बेटे का दोस्त निकला चौकीदार का कातिल

रूद्रपुर। किच्छा क्षेत्र में दो दिन पहले हुई चौकीदार की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक चरन सिंह की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि पति चरन सिंह पुत्र सोहन लाल निवासी धाधा तहसील किच्छा 4 माह से अब्दुल समी पुत्र चाऊ समी निवासी पराग फार्म लक्ष्मीपुर के यहा पालेज की चौकीदारी का काम करता था। वहां पर दामाद धर्मेन्द्र पुत्र धर्मवीर निवासी आड्पूरा तहसील आवला जिला बरेली भी काम करते थे, 19 अक्टूबर 2024 को समय 8ः30 बजे जब दामाद धर्मेन्द्र जब पालेज पराग फार्म लक्ष्मीपुर में पहुंचे तो पालेज की झोपड़ी के पास खून देखा उसके बाद ससुर चरन सिंह की खोजबीन की तो पालेज की झोपड़ी के कुछ दूरी पर चरन सिंह का शव दिखाई दिया। कुछ देर बाद पालेज मालिक अब्दुल समी भी वहां पहुंच गये। चरन सिंह के चेहरे व सिर पर कई चोटो के निशान थे। मीरा देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने खुलासा करते हुए बताया कि खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गवाहों के बयानों के आधार पर जो जानकारी सामने आयी उसके आधार पर मृतक चरन सिंह के पुत्र सूरज के दोस्त धर्मेन्द्र पुत्र छोटे निवासी सहदौरा थाना सितारगंज को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के आधार पर पता चला कि घटना वाले दिन मृतक का पुत्र सूरज कुमार तथा उसका दोस्त धर्मेन्द्र पुत्र छोटे निवासी सहदौरा थाना सितारगंज दोनों पालेज पर आये मृतक के पुत्र सूरज कुमार ने खाना बनाया तथा पिता के साथ में बैठकर खाना खाया और शराब पी उसके बाद तीनों लोग सोने के लिए मचान पर चढ़ गये। मृतक के बेटे के पास दोस्त धर्मेन्द्र का मोबाईल फोन था जो कि काफी महंगा था जिसकी कीमत लगभग 25000 रुपये थी। धर्मेन्द्र अपना मोबाईल फोन मृतक के बेटे सूरज से मागने लगा तो मोबाईल फोन को लेकर सूरज और धर्मेन्द्र के बीच हाथापाई हो गयी जिस पर चरण सिंह ने अपने बेटे सूरज के साथ मिलकर धर्मेन्द्र को डॉटा और उसकी पिटाई भी की। उसके बाद धर्मेन्द्र वहाँ से बच कर भाग गया और पालेज की झाड़ियों के बीच में छिप गया। जब कुछ देर बाद सूरज अपनी मोटरसाईकिल साईकिल से घर चला गया तो धर्मेन्द्र ने बदला लेने की नियत से चरण सिंह पर सब्बल से सिर तथा चेहरे में लगातार वार कर मौत के घाट उतार दिया और मृतक के शव को झोपड़ी के पास से खीचकर पालेज के अन्दर छुपा दिया। जिससे ये लगे की मृतक को किसी जगली जानवर ने मार दिया हो। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से पैदल पैदल अपने घर सहदौरा चला गया तथा अपने कपड़े तथा सब्बल को घर के पीछे झाडियों में छुपा दिया था। हत्यारेपी की निशानदेही पर खून से सने कपड़े, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त सब्बल बरामद कर लिया है। पता चला है कि आरोपी पूर्व में भी थाना सितारगंज से हत्या के अभियोग में जेल जा चुका है। अभियुक्त की पत्नी वर्तमान में अपने मायके सितारगंज में रह रही है। उसकी पत्नी ने पूछताछ करने पर उसने बताया कि धर्मेन्द्र बहुत ही गुस्सेल किस्म का है। शराब पीकर वह अपना आपा खो देता है और मारपीट पर उतारू हो जाता है उसके साथ भी कई बार गम्भीर रुप से मारपीट कर चुका है जिस कारण वह अपने मायके में रह रही है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़