राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

जनाक्रोश रैली में सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी

नैनीताल। जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने सोमवार को सरकार के खिलाफ जनाक्रोश रैली निकालकर कमिश्नरी कूच किया। इससे पूर्व कार्यकर्ता पंत पार्क में एकत्रित हुए। यहां आयोजित जनसभा में कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। जनाक्रोश रैली की अगुवाई कर रहे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। सरकार पलायन रोकने के बड़े बड़े दावे कर रही है लेकिन पहाड़ों पर आज गांव के गांव खाली हो चुके हैं। जंगली जानवरों के आतंक से खेती चौपट हो चुकी है, जंगली जानवर आये दिन रिहायशी इलाकों में लोगों को शिकार बना रही है, कार्यवाही के नाम पर सरकार महज मुआवजा देकर अपना पल्ला झाड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है, बेटियां अपने घरों पर भी सुरक्षित नहीं हैं। महिला अपराधों में आये दिन भाजपा के नेताओं की संलिप्तता सामने आ रही है। आज देवभूमि में कोई भी सुरक्षित नहीं है, भाजपा के लोग देवभूमि को कलंकित करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निकाय चुनाव कराने की सरकार की मंशा नहीं है। भाजपा को डर सता रहा है कि वह चुनाव हार जायेंगे। कांग्रेसियों ने राज्य के विभिन्न विभागों में व्याप्त घोर भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के साथ ही राज्य के निवासियों को जल, जंगल, जमीन पर हक दिए जाने की मांग पुरजोर मांग की। कहा कृषि सुधार और नए उद्योग परियोजनाओं की पहाड़ में स्थापना न होने के कारण लोगों को शहरों की और जाना पड़ रहा है। आपदा से प्रभावित मोटर मार्गों एवं सिंचाई नहरों का पुर्ननिर्माण हो। वक्ताओं ने कहा भाजपा सरकार की वर्ष 2022 में किसानों की आय दोगुना करने की घोषणा कोरी साबित हुई है। आज किसान महंगे बीज, दवा, लागत के कारण खेती करना छोड़ रहे है। राज्य के किसानों को एमएसपी शीघ्र दी जाए। जनसभा के बाद कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कमिश्नरी घेराव के लिए कूच किया। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस के साथ नोंक झोंक भी हुयी। रैली में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक सुमित हृदयेश, विधायक भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, पूर्व सांसद महेन्द्र पाल, हेमंत बगड़वाल, राजेन्द्र दुर्गापाल, प्रदीप टम्टा, गणेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़