हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के बीच भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि मशहूर गायक कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि कन्हैया मित्तल टिकट न मिलने से नाराज हैं. उनका गाना ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ यूपी चुनाव के दौरान काफी चर्चित हुआ था।
जब उनसे पूछा गया कि उनका गाना ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ बीजेपी के प्रचार में इस्तेमाल हुआ, और उन्होंने पहले कहा था कि कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण को रोका, तो अब कांग्रेस में जाने का फैसला कैसे लिया? इस पर मित्तल ने कहा, “मैंने कभी यह नहीं कहा कि सिर्फ बीजेपी ने राम मंदिर का निर्माण कराया. अगर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राम मंदिर का फैसला लाते, तो मैं उनके लिए भी गीत गाता. अब मुझे लगता है कि कांग्रेस के साथ जुड़ना सही है. राम को मानने वाले और सनातनी लोग कांग्रेस में भी हैं, और हम सब मिलकर काम कर सकते हैं.।