विश्व हिन्दू परिषद,रुद्रपुर प्रखंड द्वारा षष्ठी पूर्ति स्थापना दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय भूत बंगला रामलीला मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगर के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम अध्यक्ष के रुप में उद्योगपति एवं समाजसेवी जसविंदर सिंह खरबंदा जी,मुख्य अतिथि के रूप में श्री ज्ञान चंद जी ने मुख्य रूप से अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े समुदाय के लोगों में हो रहे धर्मांतरण पर प्रकाश डाला एवं कड़े शब्दों में इसकी आलोचना की।मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय प्रन्यासी मंडल के सदस्य स्नेह पाल जी रहे,जिन्होंने विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना एवं संगठन द्वारा देश एवं विदेश में किए जा रहे हिन्दू जागरण के कार्यों का व्याख्यान किया। संत वक्ता श्री नारायण चेतन जी महाराज मन कामेश्वर कल्याण आश्रम जी का सानिध्य प्राप्त हुआ जिसमें महाराज जी ने आधुनिक समय में धर्म की रक्षा एवं प्रसार पर विशेष जोर दिया। नगर की प्रतिष्ठित डॉ सोनिया अदलखा जी महिला वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं जिन्होंने अहिल्याबाई होल्कर एवं रानी दुर्गावती जी पर उद्बोधन दिया। प्रखंड अध्यक्ष श्री जोगेंद्र सिंह जी ने वर्ष भर में विश्व हिन्दू परिषद रुद्रपुर प्रखंड की टीम द्वारा समय समय पर आयोजित किए गए कार्यक्रमों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
मंच पर विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर रविन्द्र पाल जी भी उपस्थित रहे।
जन्माष्टमी से संबंधित कुछ साँस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। सामुहिक हनुमान चालीसा एवं भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम संयोजक हिन्दू वादी नेता बिट्टू शर्मा जी एवं सह जिला गौ रक्षा प्रमुख गौरव मिश्रा जी रहे।
कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री भानु जोशी जी, जिला मंत्री राजेंद्र मेहरा जी,जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव जी, जिला धर्म प्रसार प्रमुख विषपेंद्र सिंह जी,जिला सेवा प्रमुख शिवशंकर गुप्ता जी,जिला मठ मंदिर प्रमुख भुवन जोशी जी, जिला विधि प्रकोष्ठ प्रमुख जुगल गोस्वामी जी,जिला मात्र शक्ति संयोजिका अर्चना सिंह जी,प्रखंड मंत्री सुदेव दास जी, बजरंग दल प्रखंड संयोजक आदित्य जी,प्रखंड सह संयोजक यश चौहान जी,प्रखंड धर्म प्रसार प्रमुख अजय पाल जी आदि उपस्थित रहे।
इनके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक श्री अशोक जायसवाल जी, जिला कार्यवाह समर पाल सिंह जी, जिला प्रचारक जितेन्द्र जी, जिला धर्म जागरण संयोजक मुकेश पारीक जी,जिला प्रचारक सायं बलवीर जी एवं उप सह नगर कार्यवाह रमेश जोशी जी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष शैली बंसल जी एवं जिला मंत्री राजेंद्र मेहरा जी ने किया।
