राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

महानगर कांग्रेस ने कौमी एकता की थीम के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

रूद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने भगत सिंह चौक पर आजादी के महापर्व को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की थीम ‘हिंदू मुस्लिम सिख इसाई....आपस में भाई भाई के साथ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सौरभ चिलाना, वरिष्ठ नेता राम स्वरूप भारती, पूर्व सभासद सलीम खान, वार्ड अध्यक्ष लखविंदर बेदी एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी ममता रानी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

सर्वप्रथम शहीदों को नमन किया। इस के पश्चात ध्वजा रोहण और राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान देश भक्ति नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन किया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा  ने कहा कि यह आजादी हजारों कुर्बानियों की बदौलत मिली है।कांग्रेस ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई है महान स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए जो बलिदान दिया है उसका ऋण हम कभी नहीं चुका सकते। सभी अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से साथ करें तभी देश में खुशहाली हा सकती है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए देश की युवा पीढ़ी को अनुशासित रहते हुए देश के चहुमुॅखी विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना होगी। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन मौके पर सभी को शपथ लेनी चाहिए कि भ्रष्टाचार, जातिवाद, सम्प्रदायवाद से ऊपर उठकर पादर्शिता से अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करें। प्रत्येक व्यक्ति अपने क्षेत्र में कुशलता से कार्य करेगा तो वह कार्य स्वयं ही देश के विकास में जुड़ जायेगा।  उन्होनें कहा कांग्रेस हमेशा से देश में भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए कार्य करती रही है। इसीलिए कांग्रेस इस राष्ट्रीय पर्व को हिंदू मुस्लिम सिख इसाई की थीम के साथ मना रही है। समारोह को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर रुद्रपुर कांग्रेस के तमाम नेता गण सतीश कुमार, मोहन खेड़ा, बाबू विश्वकर्मा, बाबू खान, गोपाल भसीन, सुरेश यादव, छत्रपाल, संजीव राठौर, मोहन भारद्वाज, राजेन्द्र राठौर, राजेश कुमार, हरेन्द्र पाल, ज्योति टम्टा, उमा सरकार, काजल गंगवार, बेबी सिकदार, केपी गंगवार, उमर अली, रोहित चौहान, आरिफ, परवेज कुरैशी, अरशद खान, काजल चौहान, शीला चौधरी, सुमन पंत, दिलशाद, अबरार अहमद, बाबू मंसूरी, संजय, राजीव विश्वास, उमाशंकर, अभिमन्यु, मनीष गोस्वामी, राजकुमार, फुदेना साहनी, आसिम पाशा, सपना गिल, राधेश्याम बंसल, रामप्रसाद, विक्की गुप्ता, रामकृष्ण सैनी, बनारसी दास, डाक्टर शाहिद, विजय हरि, कलीम खान, अकरम खान, फैजल खान, विकास विश्वास, संजय मौर्या, भूपेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र, इरशाद अहमद, अशफाक, ओमप्रकाश गंगवार, मान सिंह आदि समेत सैकड़ों कार्यकर्ता थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़