राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

राहुल गांधी को गोली मारने और गांधी परिवार को अपशब्द बोलने के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो पदाधिकारियो के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

 रुद्रपुर : राहुल गांधी को गोली मारने और गांधी परिवार को अपशब्द बोलने के मामले में कोतवाली पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो पदाधिकारियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि कांग्रेसियों ने कल इस मामले में कोतवाली में विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई न होने पर आज एसएसपी दफ्तर पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

संसद में राहुल गांधी के हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रुद्रपुर में भगत सिंह चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा भी मौजूद थे। इस बीच मीडिया को दिए गए बयान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो पदाधिकारी ने राहुल गांधी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया व एक के द्वारा सोनिया गांधी को बार डांसर बताते हुए राहुल गांधी को गालियां दी गईं, इससे कांग्रेसियों का पारा चढ़ गया।

शुक्रवार को इस मामले में पहले यूथ कांग्रेस की ओर से कोतवाली में प्रदर्शन के बाद तहरीर सौंपी गई और उसके बाद शाम को कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू ने कार्रवाई न होने पर एसएसपी दफ्तर पर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़