राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

यूथ कॉंग्रेस के कार्यकताओं ने फूंका सरकार का पुतला

रुद्रपुर। यूथ कॉंग्रेस के कार्यकताओं ने फौजी मट कोटा दिनेशपुर मार्ग पर दुर्घटना से हो रही मौतों से आक्रोशित हो सरकार का पुतला फूंक विरोध दर्ज कराया। बताते चले कि अशोका लीलैंड फौजी मटकोटा से होते हुए दिनेशपुर जा रही सड़क जर्जर हालत में है, जिसमें अनेकों गांव स्कूल निजी चिकित्सालय एवं  कॉलेज संचालित हैं,  मटकोटा रोड कंपनी अशोक लीलैंड से ही खराब एवंम जर्जर हालत में है, रोड पर 3 से 4 फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिसमें अनेकों एक्सीडेंट होते रहते हैं, आए दिन ना जाने कितने लोग चोटिल हो रहे हैं, जिसमें अनेकों छात्रों और बुजुर्गों का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है,  यह दोनों  रोड विधानसभा रुद्रपुर व गदरपुर को आपस में जोड़ती है, दोनों ही विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक है, अपनी ही सरकार में दोनों विधायक नाकाम साबित हो रहे हैं और दोनों मिलकर एक सड़क नहीं बनवा पा रहे , पुतला फूंकने वालो में यूथ कांग्रेस रुद्रपुर विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र सागर, जिला अध्यक्ष अराज संधु, गदरपुर विधानसभा के अनेको लोग उपस्थित रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़