राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ चला अभियान, कई क्लीनिक किये सील

हल्द्वानी। प्रशासनिक व ड्रग स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा आज बनभूलपुरा क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान अनेक क्लीनिकों को सील भी कर दिया गया। वहीं मेडिकल स्टोरों में भी छानबीन की गई जहां खामियां मिलने पर कार्रवाई की गई। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई की अगुवाई में ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट, एसीएमओ आर भट्ट आदि ने आज बनभूलपुरा क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया। इसकी भनक लगते ही कई डाक्टर क्लीनिक बंद कर मौके से भाग गये। टीम ने निरीक्षण के दौरान करीब आधा दर्जन क्लीनिकों को सील कर दिया। इसके साथ ही टीम ने क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का भी निरीक्षण किया। जिन मेडिकल स्टोरों में खमियां पाई गईं उनके संचालकों के विरू( कार्रवाई की जा रही है। टीम जब क्षेत्र में अभियान चला रही थी तो सिटी मजिस्ट्रेट की नजर डिस्पोजल की दुकानों की ओर चली गई। उन्होंने तुरंत नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलवाकर न सिर्फ डिस्पोजल जब्त करवा लिए बल्कि दुकानदारों पर पांच पांच हजार रूपये का जुर्माना भी लगा दिया। अभियान के दौरान क्षेत्र के दुकानदारों व मेडिकल स्टोरों के साथ ही झोलाछाप डाक्टरों में हडकम्प मचा रहा।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़