भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी कर दी। पार्टी ने ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल से कुल 11 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। पार्टी द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक, दिनेश सिंह 'बब्बू' को गुरदासपुर से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पार्टी ने तरनजीत सिंह संधू को अमृतसर से टिकट दिया है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम से देबाशीष धर को अपना उम्मीदवार बनाया है।
सनी देओल का कटा टिकट
पार्टी ने अपनी आठवीं सूची में गुरदासपुर से अभिनेता सनी देओल का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर इस सीट से दिनेश सिंह 'बब्बू' को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पार्टी ने दिल्ली की उत्तर पश्चिमी लोकसभा सीट से सांसद हंसराज हंस को भी पंजाब की लोकसभा सीट से उतारा है। पार्टी ने हंसराज हंस को फरीदकोट से चुनावी मैदान में उतारा है।