रुद्रपुर। सामिया बिल्डर के नए जीएम मरगूब त्यागी ने एक निजी होटल में प्रेस वार्ता की जिसमे उन्होंने बताया कि अब सामिया बिल्डर अपनी छवि सुधारने का काम करेगा, वही उन्होंने बड़े-बड़े दावे किये लेकिन उनके यह दावे कितना धरातल पर उतर पाएंगे, यह देखना होगा।
बताते चले कि काशीपुर रोड स्थित सामिया बिल्डर पुलिस के निशाने पर है। अब तक करीब दर्जन पर मुकदमे इस बिल्डर के कर्मचारी और मालिक पर दर्ज हो चुके हैं। इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। वही, इसके बाद नए जीएम मरगूब त्यागी ने प्रेस वार्ता कर बड़े-बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि मिस मैनेजमेंट के कारण सामिया बिल्डर का नाम बदनाम हुआ।
इसी को लेकर पुराने मैनेजमेंट को हटाकर नए मैनेजमेंट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका कहना है कि अभी प्लॉट या फ्लैट की सेल परचेस नहीं होगी। पहले पुरानी चीजों को दुरुस्त किया जाएगा। जो फ्लैट अधूरे पड़े हैं, उनको बनवाया जाएगा। इसके अलावा कॉलोनी में रह रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं दूर की जाएगी और इसे एक सुविधाजनक टाउनशिप बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस रेट पर फ्लैट की बुकिंग हुई थी, उसी रेट पर इन्हें उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके साथ ही जो लोग फ्लैट या प्लाट नहीं लेना चाहते हैं, उनकी रकम को वापस किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुरानी चीजों को भूलकर नई चीजों के साथ आगे बढ़ने का काम करेंगे। कॉलोनी को व्यवस्थित कर यहां रहने वाले लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। अब नए मैनेजमेंट के दावे कितने धरातल पर उतरते हैं, यह तो वक्त ही बताएगा।
सामिया में हुआ विश्वकर्मा पूजा का आयोजन
सामिआ लेक सिटी आवासीय कालोनी में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया था। जिसे सामिआ ग्रुप के डायरेक्टर आमोद शुक्ला के द्वारा संपन्न कराया गया। विश्वकर्मा पूजा के बाद भंडारा का भी आयोजन किया गया। वही इस अवसर पर डायरेक्टर आमोद कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रत्येक वर्ष भगवान् विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। इसका शिल्पकारों,कामगारों के जीवन का महत्वपूर्ण दिन है, इस दिन कारखानों,कार्यालो और कार्यस्थलों पर विशेष पूजा की जाती है साथ ही औज़ारो की भी पूजा की जाती है। श्रमिको द्वारा इस त्यौहार को हर्षोउल्लास से मनाया जाता है। जिससे उन्हें भगवान् विशवकर्मा का आशीर्वाद मिलता है। इस अवसर पर सामिआ इंटरनेशनल बिल्डर्स लिमिटेड के नवनियुक्त जनरल मैनेजर मरगूब त्यागी ,सुरेंद्र बहुगुणा ,समीर आर्य,अक़ील मलिक ,जावेद अहमद एडवोकेट,नवनियुक्त साइट इंचार्ज मोहम्मद आसिम आर्किटेक्ट दुष्यंत यादव, सामिआ लेक सिटी रूद्रपुर की RwA के अध्यक्ष विकास कक्कड़ एवं आवासीय कालोनी के निवासी मौजूद थे।
