रूद्रपुर। श्री गणेश सेवा समिति विम स्क्वायर की ओर से गणेश चतुर्थी पर कॉलोनी में शोभायात्रा निकाली गई। कॉलोनी वासियों ने धूमधाम से ढोल नगाड़ों के साथ गणपति जी का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। तत्पश्चात पूजा अर्चना के साथ विधि विधान से गणपति जी की स्थापना की गयी।
इससे पूर्व शोभायात्रा कॉलोनी के मुख्यद्वार से प्रारंभ होकर कॉलोनी के समस्त गलियाँ में होते हुए अंत में मुख्य पार्क में आकर संपन्न हुई। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। मूषक पर सवार गणेश जी की भव्य मूर्ति आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान कमेटी के समस्त सदस्य अविकेत बाघ, वीरेंद्र सुखीजा, संजय गुप्ता, सी. एल खेड़ा, रोहित शर्मा, अनिल सुखीजा, अजय गावा, बालेश शर्मा, अरविंद बाघ, भूपेंद्र चौहान, धर्मेंद्र शर्मा, हिमांशु शुक्ला, डॉ कपिल शर्मा, नीलिमा बाघ, डॉ मानसी तिवारी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।