रुद्रपुर। कुमायूॅ युवा प्रेस क्लब के सदस्य सिमरप्रीत सिंह नारंग का जन्मदिन प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरबाज सिंह के ऑफिस पर केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। समाज सेवियों सहित पत्रकारों के द्वारा फोन, व्हाट्सएप, फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
बधाइयों का अंबार देखकर सिमरप्रीत सिंह नारंग ने सभी समाज सेवियों, पत्रकार साथी एवं अपने सभी मित्रों को धन्यवाद प्रेषित किया।
इस दौरान कुमायूॅ युवा प्रेस क्लब के गुरबाज सिंह, सौरभ गंगवार, गोपाल भारती, सुरेंद्र गिरधर, के.पी.गंगवार, अमन सिंह, महेंद्र पोपली, मनीष ग्रोवर, आशु अहमद, नरेंद्र राठौर, गोपाल गौतम, महेंद्र मौर्य, शिबोदूती मण्डल, शेर सिंह, राजीव, बलवीर समेत तमाम पत्रकार मौजूद रहे।



