राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

दशमेश स्पोर्ट्स अकादमी रुद्रपुर की बालिकाएं करेंगी खेलों इंडिया किकबॉक्सिंग वुमेन लीग में प्रतिभाग

रुद्रपुर। 1 अक्तूबर को देहरादून के परेड ग्राउंड बैडमिंटन हॉल में वाको इंडिया, वाको उत्तराखण्ड एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया युवा कार्यक्रम मंत्रालय भारत सरकार एवं खेल मंत्रालय के सौजन्य से आयोजित होने जा रही खेलों इंडिया किकबॉक्सिंग वुमन लीग में दशमेश स्पोर्ट्स अकादमी रुद्रपुर की 9 वुमन खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी जिसमें,  पीहू , रिया चौरसिया, आचल सिंह, अनन्या अग्रवाल, पावनी बिष्ट, छवी मिश्रा, दीक्षा चंदेल, प्रियांशी चंदेल अपने अपने आयु वर्ग भार वर्ग में प्रतिभाग करेंगे वही रुद्रपुर की सेंसई शांति चौधरी आनंद सीनियर महिला वर्ग में प्रतिभाग करेंगी, वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संघ है साथ ही किकबॉक्सिंग को सरकार द्वारा आयोजित होने वाले प्रोग्राम खेलों इंडिया गेम्स में भी शामिल कर लिया गया है, वही अकादमी के अध्यक्ष सेंसई कृष्ण कुमार के निर्देशन में सभी खिलाड़ी किकबॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं, वही खेलों इंडिया जेसे प्रोग्राम से बच्चों मैं खेलों की रुचि जागी है ब्लकि बालिकाओं को अपने को निखारने के लिए एक बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म मिला है जिससे बच्चे अपना लोहा मनवा सके।

वही शुभकामनाएं देने वालों मैं, सेंसई मिंटू सैनी, मुदित अग्रवाल, पवन कुमार, अक्षि अग्रवाल, विजय शिकारी, रजनीश गोयल जी, मयंक श्रीवास्तव, आतिफ, भूपराम लोधी, तुषार राजपूत, दीपक,नौडियाल, आदि अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़