(G-वार्ता)
बाजपुर। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया न्यायिक मजिस्ट्रेट बाजपुर द्वारा अभियुक्तगण के विरुद्ध जारी गैर जमानती वारंट की तामील क्रम में वारंटी बलजीत सिह पुत्र हरवंश सिह निवासी नगला बरहैनी परमजीत सिह पुत्र खुशाल सिह निवासी बरहैनी कुलजीत सिह पुत्र प्रीतम सिह निवासी नगला बरहैनी बलजीत सिह पुत्र सुरजीत सिह निवासी हजीरा सतनाम सिह पुत्र हरवंश सिह निवासी बरहैनी नगला व वाद संख्या धारा 452,323,506 हनीफ पुत्र अनवार,हुसैन निवासी कनौरा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस टीम में बरहैनी चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह बिष्ट कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, भोपाल चंद आदि मौजूद थे।
