(G-वार्ता)
बाजपुर। ग्राम शिवपुरी में देर रात्रि में तेंदुए ने जानवरों पर हमला कर दिया जानवरों को तेंदुए से बचाने के लिए जगत सिंह ने प्रयास किया तो तेंदुए ने उन पर हमला कर जगत सिंह का जबड़ा पूरी तरह से घायल कर दिया बड़ी मुश्किल से पिता-पुत्र को बचाया गया जिन्हें घायल अवस्था में हल्द्वानी भर्ती कराया गया है जिनका उपचार चल रहा है।सूचना मिलने पर बेरिया दौलत चौकी इंचार्ज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की जहां पर देखा घायल जगत सिंह का ब्लड पड़ा था। तेंदुए के हमले की घटना को लेकर वन विभाग को सूचना दे दी गई है तेंदुए के अटैक से ग्राम शिवपुरी में हड़कंप मचा हुआ है और ग्रामीण दहशत में है यहां तक कि तेंदुए ने पालतू कुत्तों को भी अपना निवाला बना लिया है।तेंदुए के हमले में घायल हुआ जगत सिंह जिंदगी और मौत से लड़ रहा है जगत सिंह का पूरा जबड़ा पंजा मारकर घायल कर दिया है।
