(G-वार्ता)
बाजपुर। केंद्र सरकार द्वारा जो वादे किसानों से किए गए थे सरकार द्वारा किसानों के साथ फायदा खिलाती को लेकर किसानों की दिल्ली में होने वाली महापंचायत को लेकर बाजपुर के दर्जनों किसानों ने दिल्ली महापंचायत के लिए कुच किया गया। भाकियू के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा ने बताया किसानों की जन समस्या को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत द्वारा महापंचायत की जा रही है। आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार व केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा समझौते के दौरान जो वादे किए गए थे सरकार द्वारा उन वादों की वादाखिलाफी की जा रही है।किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है उनके साथ धोखा किया जा रहा है किसानों को न्याय नहीं मिल रहा है किसानों को न्याय दिलाने को लेकर महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें देश के सभी किसान छोटे-बड़े वहां पर पहुंच रहे हैं किसानों की समस्याओं को लेकर किसानों के बीच समस्याओं को रखा जाएगा।और उन्होंने जो सरकार द्वारा किए गए बादे को लेकर सरकार ने वादाखिलाफी की है किसानों के साथ उसके लिए आंदोलन जी रणनीति तैयार की जाएगी किसानों को न्याय दिलाने के लिए किसान संघर्ष करते रहे हमेशा संघर्ष करते रहेंगे किसानों का उत्पीड़न किसान किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे इन सभी समस्याओं को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया है।इस मौके पर हरप्रीत सिंह निज्जर,बल्ली सिंह चीमा,प्रभजोत सिंह,बलवंत सिंह रौतेला,गगन सरना,गुरसेवक सिंह आदि किसान मौजूद थे।
