राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने किया डॉ कपिल शर्मा को सम्मानित

(G-वार्ता)

रुद्रपुर। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तराखंड का द्विवार्षिक महासम्मेलन रुद्रपुर स्थित उदय रेजीडेंसी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड छोलिया नृत्य से की गयी जिसकी थाप पर पत्रकार खूब नाचे। पत्रकारों के महासम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय भूषण गर्ग के द्वारा की गयी । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य के सूचना आयुक्त योगेश भट्ट एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा अति विशिष्ट अतिथि में जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भाजपा मौजूद रहे।

वही चिकित्सा के क्षेत्र में समाजहित में कार्य कर रहे डॉ कपिल शर्मा के कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें समानित किया गया। 

इस अवसर पर डॉ कपिल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट का मतलब राष्ट्रवादी पत्रकार संगठन होता है आज के परिवेश में राष्ट्रवादी होना बहुत जरूरी है और अगर पत्रकारों का एक संगठन राष्ट्रवादी  सोच के साथ पत्रकारिता करता है तो वह एक तरह से देश के हित के लिए कार्य कर रहा है डॉ कपिल शर्मा ने एनयूजे के प्रत्येक सदस्य निरंतर निर्भीक निष्पक्ष होकर कार्य करने के लिए बधाई दी।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़