राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

ट्रांज़िट कैम्प में शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, फ़ायरविगेड ने बमुश्किल पाया आग पर काबू, लाखों का नुकसान

(G-वार्ता)

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप शॉर्ट सर्किट से एक मकान में अचानक आग गयी वही आग इतनी भयंकर थी कि दूर तक उसकी लपटें उठने लगी वही मौके पर पहुंची थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस और फायर स्टेशन के अधिकारियों ने आसपास के मकानों को तुरंत खाली करा दिया।

सूचना पर पहुंची फायर की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। बताते चले कि ट्रांज़िट कैम्प में  चामुंडा रोड स्थित जूते चप्पल के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई आग बुझाने में लगभग आधा दर्जन फायर की गाड़ियां लगी वह बमुश्किल आग पर काबू पा लिया गया लेकिन गोदाम में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया।

वही गोदान स्वामी दीपक ने बताया कि इस दुर्घटना में लगभग 40 से 50 लाख का जूते व चप्पल का माल जलकर राख हो गया। इस आगजनी की घटना में गरीमत रही कि किसी की जनहानि नही हुई वही मोके पर पहुँचे विधायक शिव अरोरा ने दुकान स्वामी को ढांढस बंधाया व हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।

देखें vedio👇




Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़